हरिद्वार, अक्टूबर 15 -- Haridwar News: बहादुरपुर जट की ऐतिहासिक रामलीला में भरत मिलाप के मंचन ने दर्शकों को भावुक कर दिया, वहीं शूर्पणखा की नाक काटने के प्रसंग पर पंडाल तालियों से गूंज उठा। बुधवार देर रात हुए मंचन में कलाकारों के सजीव अभिनय और संवादों ने दर्शकों को रामकथा से जोड़ दिया। रामलीला कमेटी के निदेशक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वनवास के दौरान भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण पंचवटी पहुंचते हैं। यहां शूर्पणखा राम और लक्ष्मण के सामने विवाह का प्रस्ताव रखती है। दोनों के इनकार के बाद वह सीता पर हमला करने का प्रयास करती है। इस पर लक्ष्मण उसकी नाक और कान काट देते हैं। यह भी पढ़ें- Faridabad News: लंका दहन, हनुमान की लीला देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध अपमानित शूर्पणखा अपने भाइयों खर-दूषण के पास पहुंचती है। इसके बाद खर-दूषण अपनी सेना के स...