हरिद्वार, नवम्बर 15 -- Haridwar News: पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में रविवार को इष्टदेव भगवान कार्तिकेय का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में तेरहों अखाड़ों के संत-महंत शामिल हुए। भगवान कार्तिकेय का पंच स्नान कराकर भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद महाआरती हुई और आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि संत समाज को नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करना चाहिए। निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि भगवान कार्तिकेय का जीवन साहस, संयम और धर्म की रक्षा की प्रेरणा देता है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए संत समाज सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा।इस अवसर पर स्वा...