हरिद्वार, अगस्त 25 -- Haridwar News: नगरीय फेरी नीति के तहत नगर निगम ने भगत सिंह चौक से सेक्टर-2 बैरियर तक विकसित तीसरे वेंडिंग जोन के लिए लाभार्थियों का लकी ड्रॉ निकाला। मेयर किरन जैसल ने तीसरे चरण के लाभार्थियों का चयन किया। लकी ड्रॉ की प्रक्रिया फेरी समिति प्रभारी सिंह चौहान ने नियमानुसार पूरी कराई। इस दौरान लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा, क्षेत्रीय पार्षद अनुज सिंह और पार्षद सुनील पांडे मौजूद रहे। मेयर किरन जैसल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में स्ट्रीट वेंडरों को व्यवस्थित स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी वेंडिंग जोन में मूलभूत सुविधाएं और रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले को देखते हुए रेहड़ी-पटरी व्यापारियों को बेहतर प्रबंधन के साथ स्थापित करना प्राथमिकता है। संजय चो...