हरिद्वार, अगस्त 9 -- Haridwar News: डाक कांवड़ियों का बैरागी कैंप में आगमन और रवानगी शुरू हो गई है। बड़े वाहनों में पहुंचे कांवड़ियों ने बैरागी कैंप स्थित पार्किंग में अपना डेरा डाल दिया है। इस बार डाक कांवड़ियों के वाहनों को शहर के बीच में पहुंचने नहीं दिया जा रहा है। डाक और कांवड़ियों का सारा बोझ बैरागी कैंप और रोड़ी बेलवाल पार्किंग पर है। शनिवार देर शाम से ही शंकराचार्य चौक पर बाइक कांवड़ियों का हुजूम पहुंच गया। जो रविवार रात तक चलता रहा। जिसके कारण सड़क पार करना भी मुश्किल हो गया है। बैरागी कैंप में कांवड़िए स्वयं भोजन बना रहे हैं। पास ही स्थित नदी में कांवड़िए स्नान कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बाइक डाक कांवड़ियों का हुजूम पहुंच रहे हरकी पैड़ी कुछ कांवड़िए खतरा उठाकर नदी भी पार कर रहे हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि प्रशासन की व्य...