हरिद्वार, जुलाई 5 -- Haridwar News: शिवालिकनगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए वरिष्ठ नागरिक कल्याण एवं सेवा समिति ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में सभी ने एक स्वर में स्मार्ट मीटर का विरोध किया और जनता को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। जिससे प्रत्येक उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सके। इस अवसर पर महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि बिजली विभाग छल कपट से स्मार्ट मीटर लगाने की जबरदस्ती नहीं कर सकता है। लोगों द्वारा चुपचाप बिना सूचना के स्मार्ट मीटर लगाने की शिकायतें आ रही हैं। यदि कोई उपभोक्ता अपनी इच्छा से स्मार्ट मीटर लगवाना चाहता है तो कोई आपत्ति नहीं है लेकिन किसी भी उपभोक्ता पर दबाव बनाकर अथवा उसकी सहमति के बिना जबरन स्मार्ट मीटर बदलना चाहा तो किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्व...