हरिद्वार, अक्टूबर 12 -- Haridwar News: श्री रामलीला कमेटी की ओर से 103वें वार्षिकोत्सव के तहत रविवार को भव्य श्री राम बारात शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों की गूंज, आकर्षक झांकियों और भगवान श्रीराम के विशाल रथ के साथ निकली शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सोमवार को नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मेयर किरन जैसल और कोर विश्वविद्यालय के संस्थापक जेसी जैन ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और रामलीला प्रेमी शामिल हुए। शोभायात्रा का शुभारंभ पुराने रानीपुर मोड़ से हुआ। यहां से शोभायात्रा ऋषिकुल मैदान, महाराजा अग्रसेन चौक, रेलवे स्टेशन और ललिता राव चौक होते हुए श्री रामलीला भवन पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: राम बारात में झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र शोभायात्रा म...