हरिद्वार, अगस्त 31 -- Haridwar News: बिल्केश्वर कॉलोनी में रविवार देर रात गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद होने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल से सटी कॉलोनी होने के कारण यहां पहले भी हाथी, गुलदार समेत अन्य वन्यजीवों की आवाजाही होती रही है। गुलदार की मौजूदगी से शाम और रात के समय लोगों में घरों से बाहर निकलने को लेकर भय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन्यजीवों की लगातार आवाजाही से उनकी परेशानी बढ़ रही है। कई बार जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाते हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि बिल्केश्वर क्षेत्र जंगल से सटा होने के कारण वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है। गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और वन विभाग की टीम को सतर्क र...