हरिद्वार, सितम्बर 15 -- Haridwar News: उत्तरी हरिद्वार में बिना रोडमैप और समन्वय के चल रहे निर्माण कार्यों से बिजली, पानी और गैस की लाइनें क्षतिग्रस्त होने से लोगों में रोष है। भारतमाता पुरम, रानी गली, जसविंद्र, गंगा विहार, भागीरथी नगर, शांतिकुंज और सप्तऋषि समेत कई क्षेत्रों में बार-बार आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने जिलाधिकारी से लापरवाही बरतने वाले विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सीवर समेत अन्य कार्यों के दौरान विद्युत, जल और गैस विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी और समन्वय के बिना खुदाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन इससे लाइनें लगातार क्षतिग्रस्त हो रही हैं...