Haridwar News: बिजली के पोलों से केबल तार और विज्ञापन पट्ट हटाए
हरिद्वार, अक्टूबर 25 -- Haridwar News: शहर में विद्युत पोलों पर गलत तरीके से लगाए गए केबल तारों और विज्ञापन पट्टों को हटाने के लिए नगर निगम ने अभियान चलाया। रविवार को नगर निगम की टीम ने शंकर आश्रम चौक से अवधूत मंडल रोड स्थित विद्युत पोलों पर कार्रवाई करते हुए गलत तरीके से लगाये गए केबल तारों को हटाया। साथ ही पोलों पर लगाए गए विज्ञापन पट्ट भी हटाए गए। सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि विद्युत पोलों पर नियमों के विपरीत लगाए गए केबल तारों को हटाया जा रहा है। इससे पोलों पर फैले तारों को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि शहर में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नगर निगम की टीम विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत पोलों पर लगे अनधिकृत तारों और विज्ञापन पट्टों को हटाने का अभियान चलाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.