Haridwar News: बारिश के बीच सड़कों पर जलभराव में लोगों के वाहन खराब हुए
हरिद्वार, अगस्त 30 -- Haridwar News: धर्मनगरी में रविवार शाम हुई तेज बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भगत सिंह चौक पर जलभराव के कारण सड़क से गुजरते समय चार कारें खराब हो गईं, जबकि छह दोपहिया वाहन पानी में फंसकर बंद हो गए। वाहन चालक काफी देर तक पानी के बीच अपने वाहनों को खींचते नजर आए। वहीं, बारिश के कारण शाम के समय बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम रही, जिससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ। रविवार को 12 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। रविवार शाम करीब चार बजे के बाद आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवा चली। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई स्थानों पर जलभराव होने से परेशानी बढ़ गई। सड़कों पर पानी जमा होने के कारण राहगीरों को आवाजाही में दिक्कत हुई। भगत सिंह चौक पर जलभराव के कारण कई वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.