हरिद्वार, जुलाई 5 -- Haridwar News: पथरी क्षेत्र के करीब 30 गांवों में अघोषित बिजली कटौती और बार-बार बिजली आने-जाने से ग्रामीणों व किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने सिंचाई प्रभावित होने पर जल्द नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की है। पथरी क्षेत्र के घोसीपुरा, डोगीवाला, धनपुरा, अंबुवाला, घिस्सुपुरा, झबरी, पथरी, टिहरी विस्थापित, पुरुषोत्तम नगर, आदर्श नगर, पदार्था, सुगरस्सा, धिनारपुर, रानीमाजरा, शाहपुर, बादशाहपुर समेत करीब 30 गांवों में इन दिनों अघोषित बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दिन और रात दोनों समय बिजली की कटौती के साथ-साथ लगातार आंख-मिचौली भी जारी रहती है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जबकि किसानों को फसलों की सिंचाई में सबसे अधिक परे...