Haridwar News: बारिश के बाद धूप खिली, तापमान में गिरावट दर्ज हुई
हरिद्वार, सितम्बर 12 -- Haridwar News: धर्मनगरी में सुबह तड़के बारिश के बाद शनिवार को दिनभर धूप खिली रही। धूप के बावजूद दिन में गर्मी का एहसास कम रहा। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली। शाम को भी मौसम सुहावना रहा। रात को भी हवा में ठंडक बनी रही। शनिवार को सुबह पांच से सात बजे तक बारिश होती रही। इसके बाद मौसम साफ हो गया और दिनभर धूप निकली रही। हालांकि धूप तेज थी, लेकिन तापमान कम होने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास कम हुआ। शाम के समय भी मौसम में राहत बनी रही। वहीं आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार को अधिकतम तापमान में दो ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.