Haridwar News: बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव से लोग परेशान रहे
हरिद्वार, जुलाई 28 -- Haridwar News: धर्मनगरी में तड़के पांच बजे शुरू हुई बारिश दोपहर तक जारी रही। तेज बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव की समस्या बन गई। इस वजह से सुबह के समय स्कूली बच्चों, अभिभावकों, कामगारों और अपने जरूरी कार्यों से जाने वाले लोगों को बड़ी दिक्कतें हुई। बारिश में लोग भीगते हुए जलभराव से आवाजाही करने को मजबूर रहे। जलभराव की वजह से भगत सिंह चौक और टिबड़ी अंडरपास पर जाम से लोगों को जूझना पड़ा। मंगलवार को शहर में 37 एमएम बारिश दर्ज हुई। मंगलवार को सुबह से शाम तक मौसम का मिजाज बदला रहा। पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। सुबह को बारिश के दौरान हरिद्वार, कनखल और ज्वालापुर की सड़कों पर जलभराव की समस्या बनी रही। जलभराव से जहां व्यापारी परेशान रहे। तो वहीं जरूरी कार्यों से आने और जाने वाले लोगों की दिक्कतें बढ़ गई。 यह भी पढ़ें- Dehr...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.