Haridwar News: बारिश आफत बनकर बरसी, सड़कों पर जलभराव से शहर बेहाल
हरिद्वार, सितम्बर 4 -- Haridwar News: धर्मनगरी में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। हरिद्वार से ज्वालापुर और कनखल तक कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया। भगत सिंह चौक पर करीब तीन फुट पानी भरने से पांच कार और चार बाइक पानी में फंस गईं। वाहन चालकों को अपने वाहनों को धक्का देकर निकालना पड़ा। वहीं ज्वालापुर में पेड़ गिरने से दो दुकान और दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। भीमगोड़ा और सब्जी मंडी बाजार क्षेत्र में पहाड़ों से बहकर आई सिल्ट ने सड़कों को कीचड़ में तब्दील कर दिया। बारिश के कारण कई बाजार देर से खुले जबकि ग्राहक कम होने से दुकानदारों ने समय से पहले दुकानें बंद कर दीं। शुक्रवार को सुबह से शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। हरिद्वार ज्वालापुर और कनखल क्षेत्र के कई हिस्सों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.