हरिद्वार, अक्टूबर 18 -- Haridwar News: ज्वालापुर में कस्साबान पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से उदित तुम्बड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें देहरादून के अस्पताल में रेफर किया गया है। हादसे के मामले में उनकी बहन साक्षी शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 16 अक्तूबर को उदित कार्यालय जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...