Haridwar News: बहादराबाद में 7.5 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
हरिद्वार, जुलाई 2 -- Haridwar News: बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने नहर पटरी पर गश्त के दौरान एक युवक को 7.5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने स्मैक खरीदने वाले व्यक्ति का नाम भी पुलिस को बताया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शावेज पुत्र मोहम्मद इरफान निवासी मस्जिद वाली गली, बहादराबाद, बताया। आरोपी के पास से पुलिस ने स्मैक बरमाद की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक पीने के लिए यहां आया था और यह स्मैक उसने मनोज उर्फ मली पुत्र ऋषि निवासी हरिजन बस्ती, बहादराबाद से खरीदी थी। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है, जबकि दूसरे अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.