हरिद्वार, अगस्त 23 -- Haridwar News: बहादराबाद, संवाददाता। कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में शुक्रवार रात बाइक सवार युवकों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। मामले में युवकों के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, राम रहीम कॉलोनी ज्वालापुर निवासी अकरम ने बताया कि उनका बेटा आफताब और आयान अपने दोस्तों अजीम और एक अन्य युवक के साथ दो बाइक से कलियर जा रहे थे। इस दौरान दौलतपुर के पास तीन अज्ञात आरोपियों ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आयान गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने शराब के नशे में युवकों से गाली गलौज और मारपीट की। साथ ही धमकी दी गई। इसी दौरान आयान का आईफोन और पर्स 18 हजार रुपये सहित गिर गया। घायल आयान को मेला...