Haridwar News: बहादराबाद में अवैध चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार, अगस्त 11 -- Haridwar News: बहादराबाद। बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान पुराना पथरी पॉवर हाउस खंडहर के पास संदिग्ध अवस्था में दीपक पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम चीका जिला कैथल हरियाणा को पकड़ा गया। तलाशी में आरोपी के पास से एक चाकू बरामद हुआ। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.