हरिद्वार, जुलाई 16 -- Haridwar News: ऊर्जा निगम ने गुरुवार को बहादराबाद क्षेत्र में चार घंटे की बिजली कटौती की। भीषण गर्मी में क्षेत्र की करीब 10 हजार की आबादी बिजली कटौती से बेहाल हो गई। कटौती के दौरान लोगों का कामकाज प्रभावित रहा। हालांकि दोपहर को बिजली आपूर्ति चालू होने के बाद लोगों को राहत मिली। गुरुवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने विद्युत वितरण खंड ज्वालापुर के उपसंस्थान बहादराबाद के रोशनाबाद फीडर क्षेत्र में विद्युत तारों को बदलने का काम किया। मरम्मत काम के लिए फीडर से सुबह 10 बजे बिजली की सप्लाई बंद हुई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से रोशनाबाद, आनेकी, हेतमपुर, शिव विहार, सैनी निवास, हरिओम एनक्लेव, एलबीपीएस कॉलोनी आदि क्षेत्र में लोगों को बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी। गर्मी में लोगों को बिजली कटौती से जूझना पड़ा। कटौती के दौरान पानी सप्...