हरिद्वार, जुलाई 24 -- Haridwar News: हरिद्वार। ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने के लिए एकम्स फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत बहादराबाद विकासखंड को दो आधुनिक ई-लोडर उपलब्ध कराए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एकम्स समूह के प्रबंध निदेशक संदीप जैन ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। ई-लोडरों से घर-घर कचरा संग्रहण किया जाएगा। फाउंडेशन अब तक ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चार ई-लोडर उपलब्ध करा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...