हरिद्वार, जुलाई 21 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। ऊर्जा निगम ने मंगलवार को उपसंस्थान बहादराबाद, ट्रांसपोर्ट नगर और पथरी क्षेत्र में छह घंटे तक की बिजली कटौती की। चार घंटे की सूचना के बाद छह घंटे तक की अघोषित बिजली कटौती से दिन में करीब 70 हजार की आबादी परेशानी हो गई। मरम्मत काम के लिए तीनों उपसंस्थनों के 15 फीडरों से बिजली की सप्लाई को बंद किया गया था। शाम को बिजली आपूर्ति सुचारू होने के बाद लोगों को राहत मिली। मंगलवार को ऊर्जा निगम ने उपसंस्थान बहादराबाद क्षेत्र में कांवड़ मेले के दृष्टिगत खुले कंडक्टर को बदलने और टेस्टिंग करने का काम किया। साथ ही उपसंस्थान ट्रांसपोर्ट नगर और पथरी क्षेत्र में बिजली की तारों को बदला गया। मरम्मत काम के लिए सुबह 10 बजे तीनों उपसंस्थान और पोषित 15 फीडरों को बंद किया गया। काम पूरा होने में समय लगने की...