Haridwar News: बस्तियां उजाड़ने की कथित धमकी के विरोध में जन अधिकार संगठन का प्रदर्शन
हरिद्वार, जुलाई 25 -- Haridwar News: जन अधिकार संगठन के बैनर तले शनिवार को तहसील परिसर में बस्तियों को उजाड़ने की कथित धमकी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने शंकर आश्रम से तहसील तक जुलूस निकालकर सभा की और तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन एवं प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। सभा को संबोधित करते हुए जन अधिकार संगठन के अध्यक्ष सुनील आनंद ने कहा कि भूमि और आवास का प्रश्न सामाजिक एवं संवैधानिक अधिकार से जुड़ा है तथा मजदूर बस्तियों में रहने वाले लोगों को डराने-धमकाने के बजाय उन्हें सुरक्षा मिलनी चाहिए। ओमपाल सिंह ने वर्ष 2016 के नियमितीकरण कानून को लागू करने और बस्तियों को मालिकाना हक देने की मांग की। नासिर अहमद ने सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.