हरिद्वार, अक्टूबर 29 -- Haridwar News: बकाया वाहन कर जमा कराने और कर संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए परिवहन विभाग की ओर से 30 और 31 अक्तूबर को रोशनाबाद स्थित एआरटीओ कार्यालय में विशेष शिविर लगाया जाएगा। सुबह 10 बजे से कार्यालय समय तक चलने वाले शिविर में वाहन स्वामी अपने वाहन पर बकाया कर की जानकारी लेने के साथ ही उसकी गणना और भुगतान प्रक्रिया में सहायता प्राप्त कर सकेंगे। पात्र वाहन स्वामियों को नियमानुसार शास्ति में राहत भी दी जाएगी।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा ने इसकी जानकारी दी है। यह भी पढ़ें- Bareily News: 31 को आरटीओ आफिस में लगेगा एक दिवसीय परिवहन मेला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...