Haridwar News: बकायादारों पर ऊर्जा निगम की कार्रवाई, 45 कनेक्शन काटे
हरिद्वार, अगस्त 31 -- Haridwar News: ज्वालापुर क्षेत्र में ऊर्जा निगम ने सोमवार को बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। कटहरा बाजार और धीरवाली क्षेत्र में लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 45 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान कई बकायादारों के बिजली मीटर भी जब्त किए गए। अभियान के दौरान निगम की टीम ने पांच लाख रुपये का राजस्व वसूला। अधिशासी अभियंता रवि कुमार के निर्देश पर उपखंड अधिकारी अर्चना के नेतृत्व में टीम ने घरों और प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर बिजली बिलों की जांच की। लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की गई। निगम ने चेतावनी दी कि बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान में अवर अभियंता (राजस्व वसूली) मुकेश रवि, लाइनमैन श्रवण कुमार गिरी, सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.