हरिद्वार, अक्टूबर 30 -- Haridwar News: सिडकुल क्षेत्र में नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को 7.73 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों और ट्रक चालकों को स्मैक बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्मैक के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपी ने पूछताछ में बहादराबाद क्षेत्र के कासमपुर बुढ़ाहेड़ी निवासी इमरान से स्मैक खरीदने की बात बताई है। पुलिस अब स्मैक सप्लाई करने वाले आरोपी की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...