Haridwar News: फेरूपुर में स्टेशनरी की दुकान का ताला तोड़कर 19 हजार रुपये चोरी
हरिद्वार, अगस्त 23 -- Haridwar News: फेरूपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम घिस्सुपुरा निवासी हितेश चौहान की रामखेड़ा स्थित बुक स्टेशनरी की दुकान में अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर करीब 19 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर हुई। पीड़ित ने फेरूपुर चौकी में तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित हितेश चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार रात दुकान बंद कर घर चला गया था। शनिवार सुबह दुकान पर पहुंचने पर शटर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो गल्ला खुला हुआ था और उसमें रखे करीब तीन से चार हजार रुपये गायब थे। इसके अलावा दुकान में रखे उसके पर्स से भी करीब 15 हजार रुपये गायब नहीं मिले। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर रात करीब 11:30 बजे एक अज्ञात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.