Haridwar News: पुल क़ी मांग को लेकर जन आक्रोश रैली का आयोजन, धरना 23 वें दिन भी जारी
हरिद्वार, अक्टूबर 4 -- Haridwar News: रविवार को आर्यनगर रसूलपुर में झूला पुल की मांग को लेकर चल रहा धरना रविवार को 23वें दिन भी जा रही रहा। ग्रामीणों ने लालढांग गांधी चौक से मीठीबेरी तिराहे तक जन आक्रोश रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। कोई भी उच्च व सक्षम अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्या पर गौर नहीं क़ी। आक्रोश रैली में बृजमोहन पोखरियाल, आलोक द्विवेदी, कमलेश द्विवेदी, सुरेंद्र रावत, पंकज चमोली, विनोद जोशी, संतराम सिंह, राजेंद्र प्रसाद, मथुरा दत्त उप्रेती सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- 13 अक्तूबर की महारैली के लिए सौंपी गई जिम्मेदारियां
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.