हरिद्वार, अगस्त 16 -- Haridwar News: पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज के पावन पर्व पर शनिवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ तीज समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में असिस्टेंट कमिश्नर सेल टैक्स श्रीमती दीपशिखा भुल्लर मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम का संचालन उपनिरीक्षक अंजना चौहान ने किया। पुलिस लाइन की महिलाओं के साथ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवार की महिलाओं ने भी समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।समारोह के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। डांस, मेहंदी, तीज क्वीन और सवाल-जवाब प्रतियोगिता सहित विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेहंदी प्रतियोगिता में मिस रेशमा ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय और भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।मोनिका यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में पुलिस लाइन में धूमधा...