हरिद्वार, अक्टूबर 24 -- Haridwar News: ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में शुभम और कुलवीर सिंह निवासी ब्रह्मपुरी सिडकुल शामिल हैं। दोनों के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी है। साथ ही वारंटी तुषार निवासी सलेमपुर आबकारी अधिनियम के मामले में वांछित था। वारंटी प्रिंस उर्फ ज्वेल्स मसीह निवासी विष्णुलोक कॉलोनी रानीपुर, आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था। चारों वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...