हरिद्वार, अगस्त 2 -- Haridwar News: पुराने औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को एक बैटरी रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में गिर गया। हादसे के समय रिक्शा में पांच युवक सवार थे। ऊंचाई से नाले में गिरने के कारण तीन युवकों को चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से बैटरी रिक्शा को नाले से बाहर निकाला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...