हरिद्वार, जुलाई 15 -- Haridwar News: कांवड़ यात्रा और शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को उत्तरी हरिद्वार में पुराना आरटीओ चौक से नगर सीमा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 60 अतिक्रमण हटाए गए। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान फ्लाईओवर के नीचे और सड़क किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 60 अस्थायी अतिक्रमण हटाए और मौके पर रखा सामान भी जब्त किया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी भी दी। सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी ने बताया कि फ्लाई ओवर के नीचे काफी लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ था। जिसके चलते फ्लाई ओवर के नीचे ...