हरिद्वार, जुलाई 2 -- Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के कर्मचारी रोहन कुमार और उनकी पत्नी ईशा देवी ने अपनी पुत्री प्रिया के प्रथम जन्मदिन पर विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए विशेष अवसरों पर पौधरोपण को अपनाने की अपील की। प्रो. नवनीत और डॉ. संदीप ने इसे हरित वातावरण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...