हरिद्वार, सितम्बर 30 -- Haridwar News: वार्डों में विकास कार्य नहीं होने से नाराज कांग्रेस पार्षद बुधवार को एचआरडीए कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपने प्रस्ताव वापस लेने की मांग की। पार्षदों ने आरोप लगाया कि विभाग प्रस्ताव मांगता है, लेकिन उन पर काम नहीं करता। भाजपा पार्षदों के प्रस्तावों पर तेजी से काम होता है, जबकि उनके प्रस्तावों को नजरअंदाज किया जा रहा है। सचिव के नहीं मिलने पर पार्षद अधीक्षण अभियंता राजन सिंह के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि विकास कार्य नहीं होने से जनता को जवाब देना मुश्किल हो रहा है। अधिकारी, जेई और एई प्रस्तावों का मौके पर निरीक्षण तक नहीं करते। शिकायत पर काम शुरू कराने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन कर्मचारी मौके पर नहीं भेजे जाते। पार्षदों ने कहा कि जिन प्रस्तावों पर काम नहीं होना है, उन्हें वापस कर दिया जाए। भाज...