हरिद्वार, जुलाई 10 -- Haridwar News: गुरुवार को हुई मानसून की पहली तेज बारिश के बाद हरिद्वार शहर की कई प्रमुख सड़कें और राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन जगह-जगह उखड़ गईं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों के लिए उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। कई स्थानों पर वाहन चालकों को बेहद धीमी गति से गुजरना पड़ा, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुखी नदी से सप्तऋषि चेक पोस्ट तक हाईवे की सर्विस लेन की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: जेठौरनाथ मंदिर जाने वाली सड़क जर्जर, कांवरियों को होगी परेशानी सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से उनकी गहराई का अनुमान लगाना मुश्कि...