हरिद्वार, सितम्बर 3 -- Haridwar News: पराशर एजुकेशनल एकेडमी में जन्माष्टमी का पर्व उत्साह, उमंग और भारतीय संस्कृति के रंगों के साथ मनाया गया। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का महत्व प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत जन्माष्टमी थीम पर आधारित वेशभूषा से हुई। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण, राधा और जन्माष्टमी से जुड़े विभिन्न पारंपरिक रूप धारण किए। केजी से यूकेजी तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष जन्माष्टमी थीम रैंप वॉक का आयोजन किया गया। नन्हे बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप पर अपनी प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- मोंटफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी में ज...