Haridwar News: पथरी क्षेत्र में पांच घंटे की बिजली कटौती से 10 हजार ग्रामीण परेशान रहे
हरिद्वार, अक्टूबर 22 -- Haridwar News: ऊर्जा निगम ने गुरुवार को पथरी क्षेत्र में पांच घंटे की बिजली कटौती की। इस दौरान क्षेत्र की करीब 10 हजार की ग्रामीणों आबादी को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। कटौती के बीच ग्रामीणों के जरूरी काम प्रभावित हो गए। साथ ही क्षेत्र में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा। ऊर्जा निगम ने मरम्मत काम के लिए क्षेत्र के दो फीडर से बिजली सप्लाई को बंद किया था। शाम को बिजली आपूर्ति सुचारू होने के बाद लोगों को राहत मिली। गुरुवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने उपसंस्थान पथरी के पोषित फीडर धनपुरा और धनपुरा पीटीडब्लू क्षेत्र में 33 केवी विद्युत लाइन के नव निर्माण का काम किया। मरम्मत काम के लिए दोनों फीडर से सुबह 11 बजे बिजली की सप्लाई को बंद किया गया। मरम्मत काम पूरा करने में कर्मचारियों को पांच घंटे का समय लगा। काम पूरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.