Haridwar News: पथरी और रोशनाबाद में चार घंटे बिजली कटौती से जूझना पड़ा
हरिद्वार, जुलाई 18 -- Haridwar News: ऊर्जा निगम ने शनिवार को उपसंस्थान पथरी और बहादराबाद क्षेत्र में छह घंटे तक की बिजली कटौती की। इस दौरान दोनों क्षेत्रों की करीब 20 हजार की ग्रामीण आबादी बिजली कटौती से परेशान रही। कटौती के बीच लोगों के जरूरी काम प्रभावित हो गए। मरम्मत काम के लिए बिजली की सप्लाई को बंद किया गया था। शनिवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने उपसंस्थान पथरी और पोषित तीन फीडर धनपुरा, पथरी और धनपुरा पिटीडब्लू पर कैपेसिटर बैंक स्थापित करने का काम किया। साथ ही उपसंस्थान बहादराबाद के भरत सिंह फीडर पर विद्युत तारों को बदला गया। मरम्मत काम के लिए दोनों उपसंस्थनों और पोषित फीडरों से सुबह 10 बजे बिजली की आपूर्ति बंद हुई। काम पूरा होने के बाद दोपहर दो बजे तक बहादराबाद के भरत सिंह फीडर से बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। साथ ही पथरी के तीनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.