हरिद्वार, सितम्बर 29 -- Haridwar News: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के टीबड़ी में पत्नी से कहासुनी के बाद एक युवक मंगलवार को अपने तीन छोटे बच्चों को लेकर प्रेमनगर घाट पहुंच गया। युवक बच्चों को गंगनहर में फेंकने का प्रयास कर रहा था। तभी स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। सूचना पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई।

पुलिस की कार्रवाई बाद में उसकी पत्नी को भी बुलाया गया। पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग कर उन्हें बच्चों समेत घर भेज दिया। पुलिस के अनुसार, टीबड़ी कॉलोनी निवासी तरुण पुत्र छोटे लाल का मंगलवार दोपहर पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद वह तीनों बच्चों को लेकर प्रेमनगर घाट पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने उसे बच्चों को नहर में फेंकने का प्रयास करते देख लिया और समय ...