हरिद्वार, जुलाई 2 -- Haridwar News: पतंजलि योगपीठ के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य को लेकर गुरुवार को आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एनएचएआई की कार्यशैली पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीपीएम की गाड़ी रोककर हाईवे पर धरना दिया और शीघ्र निर्माण पूरा कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि पिछले आठ महीनों से सड़क निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उड़ती धूल और गड्ढों के कारण क्षेत्र के छोटे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ है और आम जनता भी परेशान है। तेज प्रताप स...