हरिद्वार, सितम्बर 19 -- Haridwar News: उत्तरांचल पंजाबी महासभा जिला हरिद्वार की ओर से मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने किया, जबकि जिला महामंत्री प्रदीप कालरा और राम अरोड़ा ने संयुक्त रूप से संचालन किया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा ने की। वरिष्ठ समाजसेवी विमल कुमार और परमानंद पोपली ने सम्मानित प्रतिभाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से वर्षभर समाज और संगठन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इससे समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में लोग समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा और वरिष्ठ समाजसेवी ज...