Haridwar News: पंचक शुरू होने से पहले कांवड़ उठाने की होड़
हरिद्वार, जुलाई 31 -- Haridwar News: कांवड़ यात्रा के बीच शुक्रवार को पंचक शुरू होने से पहले हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर गंगाजल भरने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पंचक दोपहर करीब दो बजे से प्रारंभ होने के कारण बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने उससे पहले ही गंगाजल लेकर अपनी कांवड़ यात्रा शुरू करने का प्रयास किया। सुबह से ही हरकी पैड़ी, मालवीय घाट, ब्रह्मकुंड और अन्य प्रमुख घाटों पर कांवड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं। गंगाजल भरने के बाद श्रद्धालु अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होते दिखाई दिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पंचक के दौरान कोई भी शुभ कार्य करना उचित नहीं माना जाता। यही कारण है कि अनेक श्रद्धालु पंचक शुरू होने से पहले ही गंगाजल लेकर यात्रा प्रारंभ करना शुभ मानते हैं। इसका असर शुक्रवार को हरिद्वार में कांवड़ियों की संख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.