हरिद्वार, जुलाई 31 -- Haridwar News: कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों कांवड़ियों का धर्मनगरी पहुंचना शुरू हो गया है। गंगाजल लेकर कांवड़ियों की वापसी भी जारी है। कांवड़ मेले से जुड़े व्यापारी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आने का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि कांवड़ मेले में करोड़ों रुपये का कारोबार होता है और कांवड़िये कांवड़ से संबंधित सामान के साथ अन्य वस्तुओं की भी खरीदारी करते हैं। इससे व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलता है। कांवड़ियों के आने से पिछले दस दिनों से बाजार में रौनक बढ़ी है। व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर उनके द्वारा लगाया गया सामान तेजी से बिकेगा। व्यापारी सचिन कुमार ने बताया कि बाजार में अभी वह रफ्तार नहीं आई है, जिसकी उम्मीद थी। दुकानों की संख्या भी बढ़ गई है, लेकिन कम या अधिक स...