Haridwar News: नौका लीला, दशरथ मरण और भरत मिलाप के मंचन ने दर्शकों को किया भावुक
हरिद्वार, अक्टूबर 14 -- Haridwar News: 103वें वार्षिक रामलीला उत्सव में मंगलवार को नौका लीला, दशरथ मरण और भरत मिलाप के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को भावुक कर दिया। रामलीला में कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और सशक्त संवादों ने रामलीला को जीवंत बना दिया। इस दौरान रामलीला स्थल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि रामलीला मर्यादा, त्याग और भाईचारे का संदेश देती है। इसके प्रसंग लोगों को कर्तव्यनिष्ठा, प्रेम और पारिवारिक मर्यादाओं का पालन करने की प्रेरणा देते हैं। रामलीला संपत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील भसीन ने कहा कि राजा दशरथ का पुत्र वियोग, भरत का समर्पण और श्रीराम का मर्यादित जीवन समाज के लिए अनुकरणीय है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: श्रीराम के वन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.