हरिद्वार, जुलाई 23 -- Haridwar News: हरिद्वार। बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास नील गाय से टक्कर लगने के बाद रैपिडो चालक घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद नील गाय जंगल की तरफ दौड़ पड़ी। जबकि घायल सड़क पर गिर गया। सूचना पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही घायल जगजीत सिंह पुत्र मोहन सिंह को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को थाना रानीपुर के सुपुर्द किया गया। मामले में एसपी यातयात निशा यादव ने वाहन चालकों से रात के समय वन क्षेत्र और सुनसान मार्गों पर सतर्क रहने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में नील गाय से टक्कर में रैपिडो चालाक घायल यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में नीलगाय से टक्कर में रैपिडो चालक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...