हरिद्वार, अक्टूबर 12 -- Haridwar News: एसएमजेएन पीजी कॉलेज में सोमवार को आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 64 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। तीन विषयों पर हुई प्रतियोगिता में प्रिंसी राजपूत, मीना और वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने निबंधों के माध्यम से विकसित भारत-2047 और उत्तराखंड के विकास को लेकर अपने विचार रखे। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि युवा देश और प्रदेश का भविष्य हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की सोच को व्यापक बनाती हैं। साथ ही राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता को मजबूत करती हैं। 'विकसित भारत 2047 का स्वरूप' विषय में प्रिंसी राजपूत प्रथम, शालिनी द्वितीय और खुशी शर्मा व नितिन कुमार संयुक्त रूप से तृतीय रहे। यह भी पढ़ें- Haridwar News: कशिश शर्मा ने निबंध और भ...