Haridwar News: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मां ने दी तहरीर
हरिद्वार, सितम्बर 2 -- Haridwar News: फेरुपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मां के घर से बाहर जाने के दौरान युवक घर में पहुंचा। आरोप है कि उसने किशोरी के साथ अश्लील हरकत की और उसका हाथ पकड़ लिया। किशोरी ने फोन कर मां को घटना की जानकारी दी। मां ने चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि वह सोमवार को काम करने के लिए घर से बाहर गई थी। घर पर उसकी नाबालिग बेटी अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक युवक घर में आया। उसने किशोरी से पूछा कि उसकी अम्मी कहां है। बेटी ने बताया कि वह काम करने गई है। आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। उसने किशोरी से फोन नंबर भी मांगा और दोबारा आने की बात कहकर वहां से चला गया।डरी-सहमी किशोरी ने फोन कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.