हरिद्वार, अक्टूबर 11 -- Haridwar News: साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करें और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचें। वहीं, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए देना उनके लिए खतरनाक है। कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने श्री राम विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों और अभिभावकों को साइबर अपराधों से बचाव और यातायात नियमों की जानकारी दी। पुलिस प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। उन्हें बताया गया कि डिजिटल दुनिया में थोड़ी सी लापरवाही भी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई कि वे 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को कार, बाइक या स्कूटी न चलाने दें। निर्धारित आयु पूरी होने और ड्राइविंग लाइसेंस बनने के बाद ही बच्चों को ...