हरिद्वार, अगस्त 5 -- Haridwar News: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान जंगल वाली नहर पटरी से एक आरोपी को दो चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार चौकी बाजार क्षेत्र में गश्त के दौरान जटवाड़ा पुल से रेगुलेटर पुल होते हुए जंगल वाली नहर पटरी पर हैंडपंप के पास एक आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साहिल चौहान (19) पुत्र विजय चौहान, निवासी फ्लैट नंबर 13, खिड़की गांव, नई दिल्ली बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के पिट्ठू बैग से दो खतरनाक चाकू बरामद हुए। एसएचओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...