हरिद्वार, अगस्त 26 -- Haridwar News: ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल नहर के पास घर जा रहे युवक से चार युवकों ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसका मोबाइल फोन तोड़ने के साथ जान से मारने की धमकी दी। शांति विहार कॉलोनी निवासी रिंकू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: युवक को पीटने में चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...