हरिद्वार, जुलाई 13 -- Haridwar News: पथरी क्षेत्र में किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस अज्ञात युवकों की तलाश और जानकारी जुटाने में लगी है। काठा पीर दरगाह जाने के लिए गांव शिवगढ़, फुलगढ़, दुर्गागढ़ और गोविंदगढ़ से होकर जाना पड़ता है। इस बीच खेत भी लगते है, जहां नशेड़ी युवक बैठे रहते हैं राहगीरों के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। किशोरी जिस युवक के साथ दरगाह जा रही थी उसकी युवकों ने जमकर पिटाई की है। जान मारने की कोशिश भी की गई। युवक किसी तरह इनके चुंगल से छूटकर भाग निकला। इसके बाद आरोपी किशोरों को गन्ने के खेत मे ले गए घटना को अंजाम दिया। गढ़ो में नशे का मामला काफी अधिक है। गांव के अधिकांश युवक नशे का कारोबार करते है। ग्राम प्रधान के चुनाव के दौरान जहरीली शराब पीने के कारण दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी। पूर्व में ग्रामीणों...